• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F2 Pro लॉन्च, पॉप अप सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

Poco F2 Pro लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

Poco F2 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसके लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है, क्योंकि भारत में Poco F1 काफी लोकप्रिय हुआ था।

Poco F2 Pro लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • पोको एफ2 प्रो एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • Poco F2 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • पोको एफ2 प्रो में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है
विज्ञापन
Poco F2 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। यह पोको ब्रांड का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। पहली नज़र में प्रतीत होता है कि यह मार्च महीने में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K30 Pro का ही रीब्रांडेड अवतार है। अहम खासियतों की बात करें तो पोको एफ2 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पोको एफ2 प्रो में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा। अन्य खासियतों की बात करें, तो Poco फोन में ग्रेडिएंट बैक पैनल और कंपनी की अपनी लिक्विड कूलिंग तकनीक है। पोको एफ2 प्रो में 5जी सपोर्ट भी है।
 

Poco F2 Pro price, availability details

पोको एफ2 प्रो की शुरुआती कीमत EUR 499 (करीब 41,500 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 599 (करीब 50,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के चार कलर वेरिएंट हैं- साइबर ग्रे, इलेक्ट्रिक पर्पल, नियॉन ब्लू और फैंटम व्हाइट।

Poco F2 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसके लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है, क्योंकि भारत में Poco F1 काफी लोकप्रिय हुआ था। कंपनी ने इस साल फरवरी महीने में Poco X2 को भी लॉन्च किया था जिसे Realme 6 Pro और Xiaomi के Redmi Note 9 Pro से मजबूत चुनौती मिली है।
 
poco

याद रहे कि चीनी मार्केट में रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 2,999 से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 3,399 चीनी युआन में बेचा जाता है। हैंडसेट के प्रीमियम 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 है।
 

Poco F2 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) पोको एफ2 प्रो एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 RAM दिया गया है।

Poco F2 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पोको एफ2 प्रो में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। Poco F2 Pro में 4,700 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »