Poco M8 सीरीज में हो सकती है नए डिजाइन वाली कैमरा यूनिट 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Poco M8 और Poco M8 Pro शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इनमें से एक स्मार्टफोन की US FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 20:37 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Poco M8 और Poco M8 Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में कर्व्ड मेटल फ्रेम दिया जा सकता है
  • ये स्मार्टफोन्स ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराए जा सकते हैं

यह Poco M7 सीरीज की जगह ले सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Poco M8 और Poco M8 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इनमें से एक स्मार्टफोन की US FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Poco M8 सीरीज के डिजाइन और कलर्स को लीक किया गया है। ये स्मार्टफोन्स स्क्विसर्कल शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ हो सकते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर में दिख रहे हैं। ये डुअल-टोन वेरिएंट में भी लाए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इनमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। ये हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Xiaomi Note 15 Pro और Xiaomi Note 15 Pro+ का रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। 

Advertisement

Poco M8 और Poco M8 Pro में कर्व्ड मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के नीचे दायीं ओर Xiaomi के सब-ब्रांड Poco की ब्रांडिंग हो सकती है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2510EPC8BG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco M8 Pro हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ IMEI के डेटाबेस पर भी दिखा था। Poco M8 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 दिया जा सकता है। 

Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच FHD+ gOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Poco M7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.