50MP कैमरा, 5110mAh बैटरी के साथ Poco M7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Poco ने भारतीय बाजार में आखिरकार अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco M7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 5110mAh बैटरी के साथ Poco M7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Poco

Poco M7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की FHD+ gOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है।
  • Poco M7 Pro 5G में 5110mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Poco ने भारतीय बाजार में आखिरकार अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco M7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की FHD+ gOLED डिस्प्ले दी गई है। M7 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शामिल है। इस फोन में 5110mAh की बैटरी दी गई है। आइए Poco M7 Pro 5G के खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco M7 Pro 5G Price


Poco M7 Pro 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन लूनर डस्ट, लैवेंडर फ्रॉस्ट और ऑलिव ट्विलाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 20 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।


Poco M7 Pro 5G Specifications


Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की FHD+ gOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 2160Hz, 10-बिट कलर डेप्थ और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4X रैम, मल्टीटास्किंग के लिए 8GB तक वर्चुअल रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। M7 Pro 5G एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस पर काम करता है। कंपनी 2 साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो M7 Pro 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट इफेक्ट्स के लिए डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5110mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन स्टीरियो स्पीकर से लैस है, जिसके साथ डॉल्बी एटम्स और हाई रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इस फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »