• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Poco M5 ने ली एंट्री, कम दामों में मिलेंगे दमदार फीचर्स

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Poco M5 ने ली एंट्री, कम दामों में मिलेंगे दमदार फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Poco M5 के 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Poco M5 ने ली एंट्री, कम दामों में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Photo Credit: Poco

Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M5 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।
  • Poco M5 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Poco ने Poco M5 को बाजार में लॉन्च कर दिया है। नया पोको-एम सीरीज स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। इसके अलावा इसमें 6GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। पोको के इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Poco M5 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Poco M5 के 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Icy Blue, Poco Yellow और Power Black कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो Poco M5 की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 सितंबर से शुरू होगी। Flipkart Big Billion Day सेल पर ग्राहक ICICI और Axis बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 1,500 रुपये तक बचत कर सकते हैं। Poco अपने ग्राहकों को 1 साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और 6 महीने तक फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन प्रदान कर रहा है।
 

Poco M5 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco M5 में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 30Hz से 90Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, डीसीआई-P3 कलर गेमुट और सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट मिलता है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टिड है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह एक बार चार्ज होकर 2 दिनों तक चल सकती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco M5, Poco M5 Specifications, Poco M5 Price
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »