Poco M3 के स्पेसिफिकेशन लीक, 24 नवंबर को होगा लॉन्च

टिप्सटर के अनुसार, Poco M3 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। साथ ही फोन में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है पोको एम3 फोन
  • टिप्सटर के अनुसार फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Poco M3 स्मार्टफोन को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से किया है। हालांकि, अब लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आपको इसी टिप्सटर ने कुछ समय पहले यह जानकारी साझा की थी कि पोको जल्द ही ग्लोबली एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है और अब जब कंपनी ने नए फोन के नाम और इसकी लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है, तो टिप्सटर ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी यूट्यूब वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक किए हैं।

POCO ने कल मंगलवार 17 नवंबर को पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि POCO M3 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा, जिसे ग्लोबली 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से यह ऐलान किया। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय समयानुसार 5.30 बजे लाइवस्ट्रीम कर दिया जाएगा। कंपनी के ऐलान के बाद टिप्सटर मुकुल शर्मा ने पोको एम3 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सार्वजनिक की है। आपको बता दें, मुकुल शर्मा ने इससे पहले पुष्टि की थी कि पोको जल्द ही नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है।
 

POCO M3 key specifications (Rumored)

टिप्सटर के अनुसार, पोको एम3 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसके अलावा टिप्सटर के अनुसार हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2010J19CG के साथ लिस्ट हुआ था जहां ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर की जानकारी सामने आई थी। साथ ही फोन में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे।

टिप्सटर ने दावा किया है कि फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए बताया गया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि बाकि दो कैमरों की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco M3, Poco M3 launch, Poco M3 specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.