• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco M3 आज 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, ऐसे मोबाइल पर इवेंट देखें लाइव

Poco M3 आज 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, ऐसे मोबाइल पर इवेंट देखें लाइव

Poco M3 की यूएसपी इसमें दी गई 6000mAh (Poco M3 Features) बैटरी है

Poco M3 आज 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, ऐसे मोबाइल पर इवेंट देखें लाइव

Poco M3 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Poco M3 को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा
  • Poco M3 की टक्कर मार्केट में Realme से होगी
  • Poco M3 को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है
विज्ञापन
Poco M3 (पोको M3) को आज 2 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च (Poco M3 Launched India) किया जाएगा। इस फोन की यूएसपी इसमें दी गई 6000mAh (Poco M3 Features) बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल (Poco M3 Specifications) का होगा। कंपनी ने Poco M3 के लॉन्च के लिए ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया है। आप इस इवेंट को ऑनलाइन अपने मोबाइल , टैबलेट पर देख सकते हैं। हम आपको यहां इस से संबंधित जानकारी भी देंगे। Flipkart पर Poco M3 का पेज लाइव हो गया है, जहां से इसके बारे में जानकारी मिली है। हालांकि फोन के प्राइस (Poco M3 Price in India) के बारे में जानकारी के लिए हमें दोपहर 12 बजे तक का इंतजार करना होगा। इस स्मार्टफोन को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया था।
 


Poco M3 India launch, Livestream details

Poco M3 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा आपको Gadgets 360 हिंदी पर भी इस फोन से जुड़ी सभी जानकारिया सबसे पहले मिल जाएगी। आप इवेंट को अपने मोबाइव पर लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

 

Poco M3 Expected price, specifications  

Poco M3 की ग्लोबली 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) थी, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) का था। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आता है। Poco M3 ड्यूल -सिम (नैनो) Android 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन में 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »