Poco M2 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Poco M2 Pro को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट को सिंगल कोर टेस्ट में 554 और मल्टी कोर टेस्ट में 1757 का स्कोर मिला है। बेंचमार्किंग रिजल्ट से यह भी पता चला है कि पोको एम2 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Poco के रिटेल पार्टनर Flipkart पर फोन के लिए अलग पेज लाइव
  • 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा Poco M2 Pro
  • Poco M2 Pro में हो सकते हैं 6 जीबी रैम
Poco M2 Pro को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। इस वजह से पोको ब्रांड के इस आगामी फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि वह जल्द ही पोको एम2 प्रो को लॉन्च करेगी। अब इसे लॉन्च किए जाने से पहले गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने एक टीज़र भी ज़ारी किया है जिससे फोन के चार्जर क्षमता का खुलासा हुआ है।

Poco M2 Pro को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट को सिंगल कोर टेस्ट में 554 और मल्टी कोर टेस्ट में 1757 का स्कोर मिला है। बेंचमार्किंग रिजल्ट से यह भी पता चला है कि पोको एम2 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ रहेगी। प्रोसेसर मॉडल की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। पहले दावे किए गए थे कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिए जाएंगे।
Advertisement
 

Poco के रिटेल पार्टनर Flipkart ने इस हैंडसेट के लिए एक अलग पेज को लाइव किया है। पोको एम2 प्रो के लिए बनाए गए इस पेज पर जानकारी दी गई है कि फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। इससे पहले पोको एम2 प्रो बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला था। यहां पर फोन के लिए M2003J6CI मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। फोन को कई और सर्टिफिकेशन साइट पर इसी मॉडल नंबर पर लिस्ट किया जा चुका है।

लॉन्च की तारीख नज़दीक होने से इतना तो साफ है कि पोको एम2 प्रो अब सुर्खियों का हिस्सा बना रहेगा। कंपनी और भी टीज़र ज़ारी करती रहेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2 Pro, Poco, Poco M2 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.