Poco ने भारत में लॉन्च की X6 सीरीज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Poco X6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 और X6 Pro में MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 20:12 IST
ख़ास बातें
  • ये दोनों डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन हैं
  • इनमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है
  • Poco X6 और X6 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 16 जनवरी से होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने भारत में X6 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Poco X6 और X6 Pro शामिल हैं। Poco X6 में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7s Gen 2 और X6 Pro में MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में AMOLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। 

Poco X6 को 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इनके प्राइस क्रमशः 18,999 रुपये और 21,999 रुपये हैं। इसे स्नोस्टॉर्म व्हाइट और मिरर ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। X6 Pro के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 26,999 रुपये है। इसे पोको येलो, रेसिंग ग्रे और स्पेक्टर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 16 जनवरी से होगी। ICICI Bank के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस से इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 

Poco X6 और X6 Pro के स्पेसिफिकेशंस 


ये दोनों डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन हैं। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। इनके लिए 3 OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। इनमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Poco X6 और X6 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के विकल्पों के तौर पर 4G LTE, 5G, ब्लूटूथ, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। Poco X6 में 5,100 mAh और X6 Pro में 5,000 mAh की बैटरी है। पिछले महीने Poco ने  C65 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स Redmi 13C के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया था कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with good colours and minimal bezels
  • Top-notch performance
  • Good main rear camera
  • Good and loud dual speakers
  • IR blaster
  • Bad
  • Ultrawide and Macro cameras are okay
  • No expandable storage
  • HyperOS has plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Starlink फोन आ रहा है, Elon Musk ने किया खुलासा कैसे होगा आईफोन और एंड्रॉयड से अलग
  3. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  4. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.