• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F7 Pro होगा Redmi K80 का जुड़वा भाई! 90W चार्जिंग, OLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

Poco F7 Pro होगा Redmi K80 का जुड़वा भाई! 90W चार्जिंग, OLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

Poco F7 Pro के साथ Poco F7 Ultra को हाल ही में IMEI डेटाबेस में क्रमश: मॉडल नंबर 24122RKC7G और 24117RK2CG के साथ लिस्टेड देखा गया था।

Poco F7 Pro होगा Redmi K80 का जुड़वा भाई! 90W चार्जिंग, OLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Poco

Poco F6 Pro (ऊपर तस्वीर में) को इस साल मई में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Poco F7 Pro के साथ Poco F7 Ultra को IMEI डेटाबेस में देखा गया
  • Redmi K80 सीरीज के रीबैज के रूप में हो सकते हैं लॉन्च
  • Snapdragon 8 Gen 3 SoC, OLED डिस्प्ले और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
विज्ञापन
Poco F6 Pro को इस साल मई में लॉन्च किया गया था और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Poco F7 Pro पर काम कर रही है। स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले IMEI डेटाबेस में देखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इसे Redmi K80 के रीबैज के रूप में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इनमें 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और फ्रंट में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा।

Poco F7 Pro के साथ Poco F7 Ultra को हाल ही में IMEI डेटाबेस में क्रमश: मॉडल नंबर 24122RKC7G और 24117RK2CG के साथ लिस्टेड देखा गया था। यहां 'G' का मतलब ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि अपकमिंग Poco F7 Pro को Redmi K80 के रीबैज के रूप में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Poco F7 Ultra का आगमन Redmi K80 Pro के रीबैज के रूप में होगा। चाइना एक्सक्लूसिव Redmi K80 Pro का मॉडल नंबर 24122RKC7C, जबकि Redmi K80 Ultra का 24117RK2CC बताया जा रहा है।

गिज्मोचाइना के मुताबिक, Poco F7 Pro Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें TCL द्वारा निर्मित 6.67-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पैनल 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। वहीं, यह भी कहा गया है कि Poco F7 Pro ऊर्फ Redmi K80 में 90W चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा। Poco F7 Pro के Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ शिप होने का दावा किया गया है।

Poco F7 Pro के Poco F6 Pro के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है। F6 Pro को इस साल मई में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ ग्लोबल मार्केट में 449 यूरो (लगभग 40,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Poco F6 Pro Xiaomi के HyperOS इंटरफेस पर चलता है और इसमें 6.67-इंच WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसमें 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »