Poco F2 एक बार फिर सुर्खियों में, इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

पहले यह खबरें आ रही थी कि Poco F2 फोन Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, लेकिन बाद में पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने इन खबरों को अफवाह करार दिया।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 फोन IMEI database पर हुआ है लिस्ट
  • इससे पहले यह फोन EEC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था
  • मॉडल नंबर M2004J11G के साथ लिस्ट हुआ है पोको एफ2

Poco F2 के बारे ज्यादा जानकारी नहीं आई सामने

Poco F2 स्मार्टफोन साल 2018 में लॉन्च हुए Poco F1 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। पोको एफ2 को लेकर खबर है कि यह फोन एक और इंडस्ट्री बॉडी डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन M2004J11G मॉडल नंबर के साथ आएगा। पहले यह Eurasian Economic Commission (EEC) की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ और अब खबर है कि यह IMEI डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है। पोको एफ2 सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स को इक्ट्ठा कर रहा है, तो संभावना है कि कंपनी आने वाले कुछ ही समय में इस फोन को लॉन्च कर दे। हालांकि, अब तक खुद Poco ने आगामी पोको एफ2 को लेकर या फिर इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

टिप्सटर Mukul Sharma के ट्वीट के मुताबिक, IMEI Database लिस्टिंग में Poco F2 स्मार्टफोन के लिए मॉडल नंबर M2004J11G का इस्तेमाल हुआ है। टिप्सटर ने अपने ट्वीट में दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें “Xiaomi: Poco (M2004J11G)” का इशारा इस तरफ है कि पोको का एक फोन इस मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है। दूसरी तस्वीर साफ तौर पर इस मॉडल नंबर को पोको एफ2 से जोड़ती है। हालांकि, इसके अलावा फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कथित पोको एफ2 फोन इससे पहले इसी मॉडल नंबर के साथ Eurasian Economic Commission (EEC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन की निर्माता कंपनी के तौर पर Xiaomi का नाम प्रोडक्ट नेम में “Smartphone of the POCO trademark” का उल्लेख था। हालांकि, इस लिस्टिंग में भी फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने नहीं आई थी।

आपको बता दें, पहले यह खबरें आ रही थी कि Poco F2 फोन Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, लेकिन बाद में पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने इन खबरों को अफवाह करार दिया। मनमोहन के मुताबिक, पोको एफ2 की कीमत 20,000 रुपये के आसपास नहीं होगी, इसका मतलब यह है कि यह फोन अपने पिछले वर्ज़ने के नक्शे-कदम पर नहीं चलेगा। आपको बता दें कि Poco F1 फोन लॉन्च के वक्त 20,999 रुपये का था। यह फोन साल 2018 में लॉन्च हुआ था। उस वक्त यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और 256 जीबी स्टोरेज से लैस सबसे सस्ता फोन था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Poco F2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  3. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  4. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  5. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  6. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  7. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  8. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  9. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.