Poco F2 को एक रेगुलेटर साइट पर लिस्ट किए जाने का दावा

Poco F1 फोन साल 2018 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर देने की वजह से यह फोन सुर्खियां में आ गया था। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 16:33 IST
ख़ास बातें
  • EEC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ ये फोन हो सकता है Poco F2
  • Poco फोन मॉडल नंबर M2004J11G के साथ हुआ लिस्ट
  • 2018 में हुआ था लॉन्च Poco F1

Poco F2 को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

Poco F2 पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है और इसी बीच एक गुमनाम फोन Eurasian Economic Commission (EEC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर M2004J11G के साथ लिस्ट हुआ है, जो एक पोको स्मार्टफोन है और इस फोन की निर्माता कंपनी Xiaomi है। ट्विटर के माध्यम से एक टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि इस फोन के मॉडल नंबर का फॉर्मेट Poco F1, Redmi K20 Pro, और Redmi K30 Pro से मेल खाता है।

EEC की इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी @stufflistings नाम के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा की गई। हम निजी तौर पर इसे वैरिफाई करने में सफल रहे हैं। स्मार्टफोन की लिस्टिंग Poco ट्रेडमार्क और मॉडल नंबर M2004J11G के साथ की गई है, जिसे 13 मार्च को पब्लिश किया गया था। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन की निर्माता कंपनी Xiaomi है। मॉडल नंबर की बात करें, तो एक अन्य टिप्सटर @Sudhanshu1414 ने ट्विटर पर इस मॉडल नंबर और Poco F1, Redmi K20 Pro और Redmi K30 Pro के बीच समानताओं का जिक्र किया है। पोको एफ 1 का मॉडल नंबर M1805E10A था, वहीं TENAA की लिस्टिंग में रेडमी के20 प्रो का मॉडल नंबर M1903F11C था। इसके अलावा रेडमी के30 प्रो की लिस्टिंग 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2001J11C के साथ की गई थी। हालांकि, इस लिस्टिंग से यह तो साफ होता है कि यह पोको ब्रांड का फोन है, तो अब सवाल ये उठता है कि यह पोको का कौन-सा फोन हो सकता है। माना जा रहा है कि यह Poco F2 हो सकता है, जिसका लम्बे समय से इंतज़ार किया जा रहा है।

पहले यह खबरें आ रही थी कि Poco F2 फोन Redmi K30 Pro का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, लेकिन बाद में पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने इन खबरों को अफवाह करार दिया।

गौरतलब है कि Poco F1 फोन साल 2018 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर देने की वजह से यह फोन सुर्खियां में आ गया था। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.