Poco F1 को मिलने लगा यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड पोको के Poco F1 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टेवयर अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जनवरी 2019 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं

Poco F1 को मिलने लगा यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड पोको के Poco F1 स्मार्टफोन को MIUI 10.2.2.0 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने लगा है। अपडेट स्लो-मो मोड (960 फ्रेम प्रति सेकेंड) के साथ आ रहा है, साथ ही लो-लाइट मोड को भी बेहतर बनाया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट का बिल्ड नंबर V10.2.2.0.PEJMIXM और अपडेट फाइल का साइज 311 एमबी है।

कुछ समय पूर्व शाओमी ने Poco F1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी किया था। कुछ यूजर्स ने MIUI फोरम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि Poco F1 को MIUI 10.2.2.0 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने लगा है। मीयूआई 10 के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद अब शाओमी पोको एफ1 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। केवल इतना ही नहीं, रात में ली गई तस्वीरों की बेहतर क्वालिटी के लिए लो-लाइट मोड को भी बेहतर बनाया गया है।
Advertisement
 

Photo Credit: Twitter/ Jainmahaveer92 and Geeky_Shri

पोको ग्लोबल हेड Alvin Tse ने शुक्रवार को ट्वीट करके कंफर्म किया कि MIUI 10.2.2.0 अपडेट कई बग फिक्स के साथ आ रहा है। उन्होंने कहा कि अपडेट अगले कुछ दिनों में सभी Poco F1 यूजर्स तक पहुंच जाएगा। ट्वीट में इस बात का भी जिक्र है कि अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ दिया जा रहा है।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।
Advertisement

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F1, Poco, Xiaomi, MIUI 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.