Poco C65 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

यह Redmi 13C का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Poco C65 को इंटरनेशनल मार्केट में ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 20:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • इसमें इसमें MediaTek Helio G85 दिया गया है
  • इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने पिछले महीने C65 का इंटरनेशनल लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी एक माइक्रो USB पोर्ट के जरिए 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में C65 की लीक हुई प्रमोशनल इमेज को शेयर किया गया है। इसे इस स्मार्टफोन का भारत में लॉन्च किया जाने वाला वेरिएंट बताया जा रहा है। इसका डिजाइन C65 के इंटरनेशनल वेरिएंट के समान है। यह पर्पल कलर में दिख रहा है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे कुछ अन्य कलर्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। यह Redmi 13C का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Poco C65 को इंटरनेशनल मार्केट में ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 129 डॉलर (लगभग 10,700 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 149 डॉलर (लगभग 12,400 रुपये) है। 

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसमें MediaTek Helio G85 को ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU, 8 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में  f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं दोने में दो अलग सर्कलर कैमरा यूनिट एक सर्कुलर LED फ्लैश के साथ हैं। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Poco F5 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120 Hz वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • Bad
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.