• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4GB रैम के साथ Poco C31 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें मोबाइल पर लाइव इवेंट

4GB रैम के साथ Poco C31 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें मोबाइल पर लाइव इवेंट

पोको सी31 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा, माना जा रहा है कि इसकी सेल Big Billion Days sale 2021 के दौरान शुरू होगी, जो कि 3 अक्टूबर से आयोजित होने वाली है।

4GB रैम के साथ Poco C31 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें मोबाइल पर लाइव इवेंट
ख़ास बातें
  • Poco C31 में मिलेगा 4 जीबी रैम
  • पोको सी31 फोन Poco C3 का अपडेट वर्ज़न होगा
  • फोन में मिल सकता है फेस अनलॉक फीचर भी
विज्ञापन
Poco C31 स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है, इस इवेंट को लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। अब-तक कंपनी ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी टीज़ कर दी है, जिससे समझ आता है कि यह फोन Poco C3 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा जिसे भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। पोको सी31 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा, माना जा रहा है कि इसकी सेल Big Billion Days sale 2021 के दौरान शुरू होगी, जो कि 3 अक्टूबर से आयोजित होने वाली है।
 

Poco C31 launch livestream details

जैसे कि हमने बताया Poco C31 स्मार्टफोन को आज 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी ये लॉन्च देख सकते हैं। यह कंफर्म कर दिया गया है कि Poco स्मार्टफोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसकी सेल Big Billion Days sale 2021 के दौरान शुरू हो सकती है।
 
 

Poco C31 specifications (teased)

Poco की माइक्रोसाइट के अनुसार, पोको सी31 फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा। इसका पिछला वर्ज़न Poco C3 स्मार्टफोन भी इसी प्रोसेसर और रैम से लैस था। यह फोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। पोको सी31 फोन पोको सी3 फोन का अपडेटिड वर्ज़न होगा।

माइक्रोसाइट पर साझा की गई तस्वीर के अनुसार, पोको सी31 फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिज़ाइन दिया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स देखे जा सकते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे कैमरा, कीमत और डिस्प्ले संबंधी जानकारी आज लॉन्च के साथ साफ हो जाएगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Average cameras
  • A bit bulky
  • 4GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco C31, Poco C31 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »