Pixel 9 Pro XL स्‍मार्टफोन में होगी 16GB रैम, लेकिन स्‍टोरेज करेगा निराश!

Pixel 9 Pro XL : लीक इमेज से कन्‍फर्म हुआ है कि Google Pixel 9 Pro XL में 16 जीबी की LPDDR5 RAM होगी।

Pixel 9 Pro XL स्‍मार्टफोन में होगी 16GB रैम, लेकिन स्‍टोरेज करेगा निराश!

Photo Credit: xdaforums

ख़ास बातें
  • Pixel 9 Pro XL स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग अगले महीने
  • मिल सकती है 16 जीबी रैम
  • गूगल का लॉन्‍च 13 अगस्‍त को प्रस्‍तावित है
विज्ञापन
Google की Pixel 9 सीरीज अगले महीने लॉन्‍च होने जा रही है। इवेंट में कंपनी नए गूगल पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स को पेश करेगी। उनमें से Pixel 9 Pro XL की कथित रियल-लाइफ इमेजेस XDA फोरम पर सामने आई हैं। इससे फोन के इंटरनल कॉन्‍फ‍िगरेशन का पता चलता है। गूगल का लॉन्‍च 13 अगस्‍त को प्रस्‍तावित है। लीक इमेज से कन्‍फर्म हुआ है कि Google Pixel 9 Pro XL में 16 जीबी की LPDDR5 RAM होगी। ऐसा होता है तो यह एक बड़ा अपग्रेड होगा।  

16 जीबी रैम पिक्‍सल फोन्‍स में बड़ी बात हो, लेकिन चीनी कंपनियां मसलन-वनप्‍लस, शाओमी के स्‍मार्टफोन्‍स में 16 जीबी रैम दी जा रही है। कहा जाता है कि Pixel 9 Pro XL में 256 जीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा, जोकि कम लगता है क्‍योंकि इतनी रैम के साथ ब्रैंड्स 1TB स्‍टोरेज ऑफर कर रहे हैं। 

गिजमोचाइना के अनुसार, अपकमिंग गूगल पिक्‍सल सीरीज में एआई (AI) खूबियों का बड़ा जमावड़ा हो सकता है। शायद इसीलिए कंपनी 16 जीबी रैम की तरफ शिफ्ट हो रही है ताकि एआई फीचर्स गूगल पिक्‍सल फोन्‍स में आराम से चल पाएं।  

रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9 Pro XL में सैमसंग का लेटेस्‍ट Exynos 5400 बेसबैंड चिप इस्तेमाल किया जाएगा। यह Pixel 8 सीरीज में मौजूद Exynos 5300 की जगह लेगा। कहा जाता है कि Pixel 9 Pro XL में “XL” ब्रैंडिंग दी जा सकती है। ऐसा हुआ तो साल 2019 के बाद पहली बार किसी पिक्‍सल फोन में एक्‍सएल ब्रैंडिंग होगी। कहा जाता है कि Pixel 9 Pro XL में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले में Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्‍शन होगा। 

गौरतलब है कि Google की पिक्‍सल सीरीज में जिन स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया जाएगा, उनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold स्‍मार्टफोन शामिल हैं। बीते दिनों फ्रेंच पब्लिकेशन डीलैब्स (Dealabs) ने पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स की यूरोप की कीमतों को लीक किया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »