पैनासोनिक एलुगा प्रिम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2016 18:00 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा प्रिम देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है
  • इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
पैनासोनिक ने भारत में अपनी एलुगा सीरीज़ का नया नाम एलुगा प्रिम लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा प्रिम स्मार्टफोन की कीमत 10,290 रुपये है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नया एलुगा स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए देशभर में उपलब्ध होगा।

एलुगा प्रिम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 4जी एलटीई के अलावा वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) भी सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि इस फोन से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर जैसे कि रिलायंस जियो नेटवर्क से कॉल कर सकते हैं। नए पैनासोनिक एलुगा प्रिम एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा जिसमें व्हाइट डिस्प्ले पैनल होगा जबकि दूसररा वेरिएंट ब्लैक डिस्प्ले पैनल के साथ गल मेटल सिल्वर कलर है।
Advertisement

पहले लॉन्च हो चुके पैनासोनिक एलुगा टैप की तरह ही, नया एलुगा प्रिम भई वर्क फ़ीचर के साथ आता है। जिससे ऑफिस और निज़ी ऐप को अलग रखा जा सकता है। इसके अलावा यह डेटा सिक्योर करने में भी मदद मिलती है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा प्रिम मं 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें दूसरे फ़ीचर की तो इस हैंडसेट में कुल 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जौ ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन मे 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2500 एमएएच की है। यह फोन 3जी एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 के अलावा दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact
  • Decent display
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Underpowered
  • Low storage
  • Sub-par battery life
  • Weak plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.