• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दो बैटरी ऑप्शन के साथ Panasonic Toughbook S1 रग्ड टैबलेट भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

दो बैटरी ऑप्शन के साथ Panasonic Toughbook S1 रग्ड टैबलेट भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Panasonic Toughbook S1 टैबलेट की कीमत भारत में 98,000 रुपये से शुरू होती है। अमेरिका में इस टैबलेट कीमत $2,499 (लगभग 1.89 लाख रुपये) है।

दो बैटरी ऑप्शन के साथ Panasonic Toughbook S1 रग्ड टैबलेट भारत में लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Panasonic Toughbook S1 में है 4GB रैम
  • पैनासोनिक टफबुक एस1 में मिलेंगे दो बैटरी विकल्प
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है टैब
विज्ञापन
Panasonic Toughbook S1 रग्ड टैबलेट को भारत में सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस रग्ड टैबलेट को लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन, फिल्ड सर्विस और अन्य सेक्टर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह Android Enterprise के साथ एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह बिजनेस के लिए एप्लिकेशन सेफ्टी, विश्वसनीयता और मैनेजमेंट को एन्हैस करता है। इसमें इंटीग्रेटिड बारकोड रीडर के साथ दो बैटरी साइज़ विकल्प दिए गए हैं। पैनासोनिक टफबुक एस1 को एक्स्ट्रीम कंडिशन्स में फंक्शन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस रग्ड टैबलेट में 7 इंच का आउटडोर-व्यूएबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसे मई में अमेरिका में लॉन्च किया गया था।
 

Panasonic Toughbook S1 price in India

Panasonic Toughbook S1 टैबलेट की कीमत भारत में 98,000 रुपये से शुरू होती है। अमेरिका में इस टैबलेट कीमत $2,499 (लगभग 1.89 लाख रुपये) है।
 

Panasonic Toughbook S1 specifications

यह Android Enterprise के साथ एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। टैबलेट में 7 इंच के WXGA (800x1,200 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट ड्रॉप रसिस्टेंट के साथ आता है, जिसमें 1.5 मीटर से गिरने पर भी इसे कुछ नहीं होता। साथ ही इसे -20 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 512 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा पैनल के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G LTE,  Wi-Fi with 802.11 a/b/g/n/ac/d/h/i/r/k/v/w, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, microSD/ SDXC और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, जीपीएस, ग्लोनास, Beidou और क्यूजेडएसएस मौजूद हैं। अटैचेबल एक्सेसरीज़ में बारकोड रीडर (पी/एल) और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट शामिल हैं।

टैबलेट में बैटरी के लिए दो विकल्प मिलेंगे, जिसमें स्टैंडर्ड 3,200mAh और एक्सेटेंडिड 5,580mAh की बैटरी दी गई है। पहले की बैटरी के साथ 8 घंटे तक का बैटरी बेकअप मिलता है, जबकि दूसरी बैटरी आपको 14 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है। यह टैब IP6x, IPx5 और IPx7 रेटिंग्स के साथ आता है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। टैब का डायमेंशन 194x131x22.9mm है। वहीं, इसका भार 434 ग्राम है।

जिसे 15 वॉट के चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट चार्जर मौजूद है। टैबलेट में सिंगल चार्ज पर ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 660
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x800 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »