Panasonic P9 लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

पैनासोनिक ने बुधवार को अपना पी9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। पैनासोनिक पी9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है और इसकी कीमत 6,290 रुपये है। यह स्मार्टफोन पहले देशभर में कंपनी के ब्रांड स्टोर के साथ रिटेल आउट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Panasonic P9 लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी9 की कीमत 6,290 रुपये है
  • फोन में एक 'Quick Reply' फ़ीचर है
  • नए स्मार्टफोन में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने बुधवार को अपना पी9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Panasonic P9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है और इसकी कीमत 6,290 रुपये है। यह स्मार्टफोन पहले देशभर में कंपनी के ब्रांड स्टोर के साथ रिटेल आउट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। पैनासोनिक पी9 को कंपनी ने शैंपेन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

फ़ीचर की बात करें तो, पैनासोनिक पी9 एक 'क्विक स्विचिंग' फ़ीचर के साथ आता है जिसके जरिए यूज़र सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए ऐप के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन में एक 'Quick Reply' फ़ीचर भी है जिससे यूज़र सीधे नोटिफिकेशन पैनल से ही मैसेज का जवाब दे सकते हैं।

पैनासोनिक पी9 में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में एक क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर है और इसमें 1 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि अपर्चर एफ/2.4 के साथ एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

नए स्मार्टफोन में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो पैनासोनिक पी9 में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4..0, वाई-फाई, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन में 2210 एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 144 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2210 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »