पैनासोनिक पी50 आइडल, पी65 फ्लैश बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2015 17:04 IST
पैनासोनिक इंडिया ने अपने पी सीरीज का विस्तार करते हुए पी50 आइडल और पी65 फ्लैश स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पैनासोनिक पी50 आइडल और पैनासोनिक पी65 फ्लैश जल्द ही मार्केट में क्रमशः 6,790 और 8,290 रुपये में उपलब्ध होंगे।

दरअसल, कंपनी की नज़र त्योहारी सीज़न पर है। उसे लगता है कि दोनों ही हैंडसेट 'बेहतरीन गिफ्ट' का काम करेंगे।
Advertisement

पैनासोनिक पी50 आइडल और पी65 फ्लैश स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। इन स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। दोनों ही हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं और साथ में 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे भी।

पैनासोनिक पी50 आइडल और पी65 फ्लैश 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएंगे।
Advertisement

दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन में कुछ फ़र्क भी है। पैनासोनिक पी50 आइडल में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जबकि पैनासोनिक पी65 फ्लैश में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले। पैनासोनिक पी50 आइडल और पैनासोनिक पी65 फ्लैश क्रमश: 2150 एमएएच और 2910 एमएएच की बैटरी के साथ आएंगे।
Advertisement

पी50 आइडल का डाइमेंशन 142x71.5x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम। पी65 फ्लैश का डाइमेंशन 151x77.8x8.95 मिलीमीटर है और वजऩ 168 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.