पैनासोनिक एलुगा आर्क 2 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 15:56 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा आर्क 2 स्मार्टफोन 12,290 रुपये में मिलेगा
  • स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है
पैनासोनिक इंडिया ने एलुगा आर्क 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह इस साल ही लॉन्च किए गए पैनासोनिक एलुगा आर्क का अपग्रेडेड वेरिएंट है। पैनासोनिक एलुगा आर्क 2 स्मार्टफोन 12,290 रुपये में गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पैनासोनिक एलुगा आर्क 2 में 5 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन पर असाही ड्रैगन ट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस डुअल सिम स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डुअल सिम स्लॉट में से एक स्लॉट ही 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस 4जी स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2450 एमएएच की बैटरी। 4जी वॉयस ओवर एलटीई के अलावा इस स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 144 x 72 x 7.6 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panasonic Eluga Arc 2 Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.