पैनासोनिक एलुगा आर्क भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा आर्क भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
पैनासोनिक ने 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन एलुगा आर्क भारत में लॉन्च किया है। पैनासोनिक एलुगा आर्क 4जी स्मार्टफोन 12,490 रुपये में मिलेगा। कर्व्ड डिस्प्ले के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर इस स्मार्टफोन की एक और अहम खासियत है। यह गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक एलुगा आर्क में 4.7 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। 2 जीबी रैम से लैस एलुगा आर्क में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्लावकॉम स्नपैड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 1800 एमएएच की बैटरी। यह क्वालकॉम चार्ज को सपोर्ट करती है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन का डाइमेंशन 139 x 67 x 8.1 मिलीमीटर है। 4जी के अलावा कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई हॉटस्पॉट और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। लाइटसेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर भी इस स्मार्टफोन में मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »