• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 21,000 mAh बैटरी से लैस 46,770 रुपये वाले स्मार्टफोन को Rs 21,080 में खरीदें, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगी बैटरी

21,000 mAh बैटरी से लैस 46,770 रुपये वाले स्मार्टफोन को Rs 21,080 में खरीदें, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगी बैटरी

AliExpress पर वर्ल्ड प्रीमियर डील के तहत 269.99 डॉलर यानी कि करीब 21,080 रुपये में Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। डील 27 जून से होगी, लेकिन ग्राहक प्रोडक्ट को सेल शुरू होने से पहले ही कार्ट में शामिल कर सकते हैं।

21,000 mAh बैटरी से लैस 46,770 रुपये वाले स्मार्टफोन को Rs 21,080 में खरीदें, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगी बैटरी

Photo Credit: Oukitel

Oukitel WP19 में 6.78 इंच FHD+ एंटी-स्क्रैच डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oukitel WP19 में 6.78 इंच FHD+ एंटी-स्क्रैच डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel WP19 में 64 मेगापिक्सल सैमसंग S5K मेन कैमरा दिया गया है।
  • Oukitel WP19 में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन 27 जून 2022 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने वाला है। रग्ड स्मार्टफोन में दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी है, जिसकी कीमत 599 डॉलर यानी कि करीब 46,770 रुपये है। हालांकि वर्ल्ड प्रीमियर डील के तहत ग्राहक Oukitel WP19 को सिर्फ AliExpress पर 269.99 डॉलर यानी कि करीब 21,080 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि यह डील 27 जून से शुरू होकर 1 जुलाई 2022 तक जारी रहेगी।

Oukitel स्मार्टफोन को एक्ट्रीम आउटडोर कंडीशन में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में इसलिए WP19 IP68/IP69K और MIL-STD-810H जैसे सभी सर्टिफिकेशन मिलते हैं जो कि इसे वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और ड्रॉप-प्रूफ बनाते हैं। मगर Oukitel WP19 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। यह दुनिया का पहला दमदार स्मार्टफोन है जिसमें 21000mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 7 दिनों तक चल सकती है। यह खासतौर पर एडवेंचर लवर्स, ग्लोब ट्रॉटर्स और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। इसके अलावा यह 33W फास्ट चार्जिंग के बैटरी को कुछ घंटो में फुल चार्ज करने का दावा करता है। बस एक बार चार्ज कर लगभग एक हफ्ते तक चार्ज किए बिना रहा जा सकता है। साथ ही रिवर्स चार्जिंग फंक्शन के जरिए फोन आसानी से मिनी पावर बैंक में बदला सकता है।

मार्केट में अन्य रग्ड फोन से अलग Oukitel WP19 कैमरे और फोटो क्वालिटी में भी कम नहीं है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल सैमसंग S5K मेन कैमरा, सोनी IMX350 20 मेगापिक्सल नाइट विजन कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ एंटी-स्क्रैच डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 4G ​​चिपसेट दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स में कस्टमाइज की, फिंगरप्रिंट और फेस आईडी, एनएफसी गूगल पे, डिजिटल आउटडोर टूलकिट भी है।

ग्राहक AliExpress पर वर्ल्ड प्रीमियर डील के तहत 269.99 डॉलर यानी कि करीब 21,080 रुपये में Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। डील 27 जून से होगी, लेकिन ग्राहक प्रोडक्ट को सेल शुरू होने से पहले ही कार्ट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डील की कीमत रीजन-स्पेसिफिक है और फाइनल कीमत आपके शिपिंग रीजन, वेयरहाउस और रीजनल टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »