• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo के इस स्मार्टफोन में हो सकता है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 6.4 इंच का डिस्प्ले

Oppo के इस स्मार्टफोन में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 6.4 इंच का डिस्प्ले

Oppo F9, Oppo F9 Pro, Oppo R17 और Oppo R17 Pro लॉन्च के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर ओप्पो के नए स्मार्टफोन की झलक मिली है।

Oppo के इस स्मार्टफोन में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 6.4 इंच का डिस्प्ले

Photo Credit: TENAA

ख़ास बातें
  • TENAA पर मिली Oppo के नए स्मार्टफोन की झलक
  • 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है Oppo का नया हैंडसेट
  • नए स्मार्टफोन के मॉडल नंबर PBCM30, PBCM10 और PBCT10 हैं
विज्ञापन
Oppo F9, Oppo F9 Pro, Oppo R17 और Oppo R17 Pro लॉन्च के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर ओप्पो के नए स्मार्टफोन की झलक मिली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों ही वेरिएंट एक ही हैंडसेट के हैं, लेकिन तीनों के स्पेसिफिकेशन में अंतर है। लिस्टिंग के मुताबिक, इन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में अभी केवल रैम और इनबिल्ट स्टोरेज में अंतर दिखाई दे रहा है। सभी मॉडल ग्रेडिएंट ब्लू कलर में आएंगे। तस्वीर देखने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वेरिएंट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं।

चीनी साइट TENAA पर तीन मॉडल नंबर को लिस्ट किया गया है- PBCM30, PBCM10, and PBCT10। वेबसाइट पर लिस्टिंग की माने तो यह वेरिएंट 6.4 इंच का डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) वाले होंगे। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इनमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। उम्मीद है कि यह हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 670 या हिलियो पी60 चिपसेट में से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब बात कैमरा की। तीनों वेरिएंट में दो रियर कैमरा हो सकते हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है। सभी मॉडल एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सपोर्ट करते होंगे। पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार होगी- 158.3x75.5x7.4 मिलीमीटर और इसका वजन 156 ग्राम है।

PBCM30 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। PBCM10 मॉडल 4 जीबी रैम/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और PBCT10 मॉडल 4 जीबी रैम/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। मजेदार बात यह है कि साइट TENAA पर लिस्ट हुई तस्वीरों के फ्रंट और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि Oppo के ये स्मार्टफोन या तो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर या फिर फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। लिस्टिंग में दिखाई दे रहा है कि स्मार्टफोन ब्लू, रेड और सिल्वर कलर में लॉन्च हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »