• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo, Vivo का मन भर गया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन से! हो सकते हैं मार्केट से आउट

Oppo, Vivo का मन भर गया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन से! हो सकते हैं मार्केट से आउट

Oppo ने 2021 में फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री की थी, वहीं Vivo ने 2022 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया।

Oppo, Vivo का मन भर गया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन से! हो सकते हैं मार्केट से आउट

Photo Credit: OnePlus

Oneplus Open में 48MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo ने 2021 में फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री की थी।
  • Vivo ने 2022 में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
  • Oppo और Vivo फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Oppo ने 2021 में फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री की थी, वहीं Vivo ने 2022 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया। Vivo के फोल्डेबल फोन चीनी बाजार तक ही सीमित हैं, दोनों ब्रांड लगातार नए फोल्डेबल फोन लॉन्च कर रहे हैं। हालांकि, साउथ कोरियन पब्लिकेशन की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों ब्रांड्स ने फोल्डेबल मार्केट से हटने का फैसला किया है। अगर यह खबर सच है तो संभव है कि OnePlus भी कोई नया फोल्डेबल फोन पेश नहीं करेगी। इस बीच Huawei कथित तौर पर अपने ट्राई-फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, जबकि Samsung एक रोलेबल डिस्प्ले फोन तैयार कर रही है।


फोल्डेबल मार्केट में हिस्सेदारी


फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार से निकलने के मामले में Oppo और Vivo की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। रिपोर्ट से सुझाव मिला है कि Oppo और Vivo का फोल्डेबल मार्केट से बाहर निकलने का फैसला बीते साल इस सेगमेंट में उनकी मार्केट हिस्सेदारी में गिरावट के चलते हो सकता है। फोल्डेबल फोन बाजार में Huawei कथित तौर पर टैबलेट पीसी मार्केट के लिए एक Z-शेप के ट्राई-फोल्डेबल डिवाइस तैयार कर रहा है। यह डिवाइस अनफोल्ड होने पर 10 इंच तक की स्क्रीन प्रदान कर सकता है। हुवावे का टारगेट सालाना 130 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेचने का है।

Apple का iPad वर्तमान में 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टैबलेट पीसी मार्केट बाजार में शीर्ष पर है, वहीं सैमसंग का गैलेक्सी टैब 19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है। Huawei की टक्कर में Apple और Samsung दोनों कथित तौर पर अपने फोल्डेबल प्रोडक्ट्स को एडवांस कर रहे हैं।

Samsung 2023 में 66 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ फोल्डेबल फोन सेगमेंट में टॉप पर है, वहीं वह एक रोलेबल डिस्प्ले फोन और हुआवेई जैसे एक ट्राई-फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। इस बीच अफवाह आई है कि Apple अपना पहला होरिजोंटल फोल्डेबल फोन तैयार कर रहा है, जिसका प्रोडक्शन 2026 तक होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Vivo, Huawei, Samsung, OnePlus, Apple, Foldable Phone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »