Oppo A9 2020 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Oppo A9 2020 Vanilla Mint Edition: ओप्पो ए9 2020 स्मार्टफोन का भारत में एक नया वेनिला मिंट एडिशन जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Oppo A9 2020 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Oppo A9 2020 Vanilla Mint Edition: ओप्पो ए9 2020 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
Oppo A9 2020 Vanilla Mint Edition: ओप्पो ए9 2020 स्मार्टफोन का भारत में एक नया वेनिला मिंट एडिशन जल्द लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि Oppo ने सितंबर माह में ओप्पो ए9 2020 को भारत में मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में उतारा गया था और अब Oppo A9 2020 का नया वेनिला मिंट कलर वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। एक टीज़र के जरिए नए कलर वेरिएंट के बारे में घोषणा की गई है लेकिन ओप्पो ब्रांड के इस स्मार्टफोन की उपलब्धता या दिखने में कैसा होगा फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo A9 2020 ऱोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 5,000 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।
 

Oppo A9 2020 Vanilla Mint Variant

ओप्पो का नया ए9 2020 वेनिला मिंट वेरिएंट केवल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अन्य कलर वेरिएंट के 8 जीबी रैम वेरिएंट की तरह इस मॉडल की भी कीमत 19,990 रुपये होगी। Oppo A9 2020 के नए कलर वेरिएंट को फिलहाल Amazon या फिर ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन ट्विटर पर कंपनी के टीज़र के अनुसार, यह जल्द उपलब्ध हो सकता है।

हमने कंपनी से ओप्पो ए9 2020 के नए कलर वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में जानने के लिए संपर्क किया है, कंपनी से जवाब आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Oppo ब्रांड के इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है।
 

Oppo A9 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

ओप्पो ए9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। ओप्पो ए9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। आइए अब बात करते हैं ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट कैमरा की।

ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »