• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च होगा 2 मार्च को, 44 मेगापिक्सल डुअल होल पंच कैमरा है खासियत

Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च होगा 2 मार्च को, 44 मेगापिक्सल डुअल होल-पंच कैमरा है खासियत

Oppo Reno 3 Pro को भारत में दो सेल्फी कैमरे के साथ लाया जाएगा। अभी तक ओप्पो रेनो 3 प्रो के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं।

Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च होगा 2 मार्च को, 44 मेगापिक्सल डुअल होल-पंच कैमरा है खासियत

Oppo Reno 3 Pro को चीन में 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • भारत में ओप्पो रेनो 3 प्रो अलग प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • Oppo Reno 3 Pro का प्रोमो वीडियो हुआ जारी
  • नए टीज़र से फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में जानकारी दी थी कि Oppo Reno 3 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय मार्केट में यह फोन थोड़े अलग कैमरा हार्डवेयर के साथ आएगा। चीनी कंपनी ने अब ऐलान किया है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि भारत में लॉन्च होने वाला ओप्पो रेनो 3 प्रो 44 मेगापिक्सल डुअल होल-पंच कैमरा सेटअप के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। कंपनी के नए टीज़र से हमें इस फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है। पिछले हिस्से पर कर्व्ड ग्लास रियर पैनल है।

याद रहे कि Oppo Reno 3 Pro वेरिएंट को चीन में बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन होल-पंच के साथ आया, लेकिन इसमें सिर्फ एक कैमरा था। चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले है। लेकिन भारत में फ्लैट डिस्प्ले के साथ यह फोन आ सकता है। यह जानकारी कंपनी के प्रमोशनल वीडियो से सामने आई है। कंपनी के प्रोमो वीडियो में ओप्पो रेनो 3 प्रो के जिन कलर स्कीम की झलक मिली है। ये चीन में पेश किए गए कलर वेरिएंट से बहुत अलग हैं।

एक और अहम अंतर यह है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो के चीनी वेरिएंट को 5जी सपोर्ट के साथ लाया गया था। ऐसा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड स्नैपड्रैगन एक्स52 5जी मॉडम के कारण संभव होता है। ओप्पो के वरिष्ठ अधिकारी तसलीम आरिफ ने कहा था कि भारत में लॉन्च होने वाला ओप्पो रेनो 3 प्रो 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि ओप्पो रेनो 3 प्रो में अलग प्रोसेसर हो सकता है। अभी तक ओप्पो रेनो 3 प्रो के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि लॉन्च करीब आने पर कंपनी इस फोन के और फीचर्स का खुलासा करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 3 Pro, Oppo Reno 3 Pro specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »