ओप्पो भारत में लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 19:11 IST
ख़ास बातें
  • इस चीनी कंपनी ने 23 मार्च के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है
  • कहा गया है कि यह 'सेल्फी की दुनिया का नया युग' होगा
  • ओप्पो एफ3 या ओप्पो एफ3 प्लस में किसी को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
ओप्पो भारत में जल्द ही डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दरअसल, इस चीनी कंपनी ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। नई दिल्ली में होने वाले इवेंट के बारे में कहा गया है कि यह 'सेल्फी की दुनिया का नया युग' होगा। इवेंट 23 मार्च को आयोजित किया जाना है। कंपनी ने भले ही स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हाल फिलहाल में आई रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ओप्पो एफ3 और ओप्पो एफ3 प्लस को पेश किए जाने की संभावना है। क्योंकि ये फोन फिलिपिंस मार्केट में सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन के साथ आ रहे हैं और इन्हें अब तक भारत में नहीं पेश किया गया है।

ओप्पो के मीडिया इनवाइट में दो सर्किल के साथ सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन नज़र आ रहा है। इन दोनों चीजों को ध्यान में रखा जाए तो यह साफ है कि बात डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन की हो रही है। इसके अलावा और कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस से ही संबंधित खबर फिलिपिंस से आई है। यहां पर ओप्पो ने सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन से विज्ञापन देने शुरू कर दिया है। जीएसएमअरिना ने जानकारी दी है कि इन विज्ञापन में ओप्पो एफ3 और ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन को डुअल सेल्फी कैमरा लाइन के साथ दिखाया गया है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन में किस को भारत में लॉन्च करेगी। संभव है कि दोनों ही फोन एक साथ ही पेश कर दिए जाएं। अफसोस की बात यह है कि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसलिए कयासों पर ही भरोसा करना होगा। उम्मीद है कि 23 मार्च को होने वाले इवेंट से पहले कंपनी द्वारा कुछ और खुलासे किए जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.