आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए जा सकते हैं। इसमें से एक प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है
हाल ही में बड़े डिस्प्ले के साथ Huawei Pura X View को पेश किया गया है
Photo Credit: Huawei
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में वाइड स्क्रीन के बाद वाइड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड शुरू हो रहा है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X View को पेश किया था। बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo भी जल्द ही वाइड डिस्प्ले वाला एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने Oppo के आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन को Oppo Reno X कहा जा सकता है। Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए जा सकते हैं। इसमें से एक प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। हाल ही में Oppo Reno 16T को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 × 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 Super का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Reno 16T में 6,700 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC और 80 W UFCS फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।