Oppo Reno में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का खुलासा

Oppo Reno स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 10 अप्रैल को उतारा जाएगा। इससे पहले ओप्पो रेनो बेंचमार्क साइट AnTuTu पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2019 14:57 IST
ख़ास बातें
  • इस ओप्पो फोन में फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) स्क्रीन होगा
  • स्नैपड्रैगन 855, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भी आ सकता है Oppo Reno
  • Oppo Reno एंड्रॉयड 9 पाई और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा
Oppo Reno स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 10 अप्रैल को उतारा जाएगा। इससे पहले ओप्पो रेनो बेंचमार्क साइट AnTuTu पर लिस्ट किया गया है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है। इस फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले पैनल होगा। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही Oppo Reno की Teena लिस्टिंग सामने आई थी। कुछ लीक हुए रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से Oppo के इस फोन के डिज़ाइन का पता चला था। यह बिना नॉच वाले डिस्प्ले पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि इस ओप्पो फोन का मॉडल नंबर PCAM00 है। गौर करने वाली बात है कि इसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन चीनी रेगुलेटर TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है।
Advertisement

इस बेंचमार्क साइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि फोन को कुल 166,935 का स्कोर मिला है। डेटाबेस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम का ज़िक्र है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि ओप्पो का यह मॉडल एंड्रॉयड 9 पाई और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो लिस्टिंग में इस ओप्पो फोन में फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) स्क्रीन का ज़िक्र है। डिस्प्ले के साइज़ का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Advertisement
 

गौर करने वाली बात है कि अंतूतू लिस्टिंग में ज़िक्र किए गए स्पेसिफिकेशन टीना लिस्टिंग से मेल खाते हैं। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि Oppo अपने इस फोन का एक प्रीमियम वेरिएंट भी लाएगी जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो फोन में 10x हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम दिए जाने की उम्मीद है। नए मॉडल में बिना नॉच वाला डिस्प्ले पैनल हो सकता है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर कैमरा वर्टिकल पोज़ीशन में होगा। इसके अलावा हैंडसेट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno specifications, Oppo Reno, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.