Oppo Reno Ace की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Oppo Reno Ace Live Images: ओप्पो रेनो ऐस के आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें Oppo के आगामी हैंडसेट के बारे में।

Oppo Reno Ace की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Photo Credit: Weibo

Oppo Reno Ace Live Images: ओप्पो रेनो ऐस की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है ओप्पो फोन
  • Oppo Reno Ace 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पहला फोन होगा
  • Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर से लैस होगा ओप्पो रेनो ऐस
विज्ञापन
Oppo Reno Ace: ओप्पो रेनो ऐस चार रियर कैमरों और Snapdragon 855+ प्रोसेसर के साथ 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं, तस्वीर से फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। Oppo Reno Ace के कुछ स्क्रीनशॉट और एक शॉर्ट वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे 65 वॉट चार्जिंग फोन की बैटरी को चार्ज करती है। लीक से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन के साथ आने वाला 65 वॉट का चार्जर सिर्फ 25 मिनट में फोन की बैटरी को 75 प्रतिशत चार्ज कर देगा।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Flash Fly अकाउंट से वास्तविक तस्वीरों को लीक किया गया है, तस्वीर में Oppo Reno Ace का ग्रेडिएंट ब्लैक और ब्लू रियर पैनल दिखाई दे रहा है। कुछ समय पहले कंपनी ने ओप्पो रेनो ऐस के आधिकारिक प्रोडक्ट रेंडर को साझा किया था जिससे फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चला था और साथ ही फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रीन कलर की झलक मिली थी।


फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉट है जिसमें सिंगल फ्रंट कैमरा को जगह मिली है। लीक हुए स्क्रीनशॉट्स Sparrow News की रिपोर्ट से सामने आए हैं। इन्हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी द्वारा मुहैया कराए जाने वाला 65 वॉट का चार्जर 25 मिनट में फोन की बैटरी को 75 प्रतिशत चार्ज कर देगा जो कि काफी प्रभावशाली है। वीडियो में चार्जिंग प्रोसेस को दिखाया गया है और यह संकेत दे रही है कि चार्जिंग स्पीड 10 सेकेंड चार्जिंग टाइम में फोन को 1 प्रतिशत चार्ज करने जितनी तेज है।
 

Oppo Reno Ace Specifications

ओप्पो रेनो ऐस में वाटरड्रॉप-नॉच के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »