Oppo Reno A लॉन्च, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Oppo Reno A एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।

Oppo Reno A लॉन्च, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें
ख़ास बातें
  • Oppo Reno A दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • Oppo Reno A एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
  • ओप्पो रेनो ए को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं उपलब्ध
विज्ञापन
Oppo Reno A को जापान में लॉन्च किया गया है। ओप्पो का यह नया फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बेहतर फोटो लेने का काम करता है। Oppo ने इस फोन में IP67 सर्टिफाइड बिल्ड क्वालिटी दी है। यानी फोन कुछ हद तक वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है। ओप्पो रेनो ए में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं और दोनों ही ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। ओप्पो रेनो ए के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
 

Oppo Reno A price

ओप्पो रेनो ए की कीमत 39,380 जापानी येन (करीब 26,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन ब्लैक और ब्लू रंग में आएगा। Oppo के इस फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo Reno A specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो रेनो ए एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम हैं।

Oppo Reno A दो रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ओप्पो रेनो ए की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरो, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ओप्पो रेनो ए की बैटरी 3,600 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 158.4x75.4x7.8 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »