• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 8T, प्राइस का मिला संकेत

108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 8T, प्राइस का मिला संकेत

इन स्मार्टफोन्स के भारत में प्राइस का भी एक टिप्सटर ने खुलासा किया है। इसके अलावा इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं

108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 8T, प्राइस का मिला संकेत

ये स्मार्टफोन्स इंटरनेशनल मार्केट में इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • इसमें Oppo Reno 8T 4G और Oppo Reno 8T 5G वेरिएंट होंगे
  • कंपनी ने चीन में पिछले वर्ष Oppo Reno 9 लॉन्च की थी
  • भारत में इन्हें फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo जल्द अपनी Reno 8T सीरीज लॉन्च कर सकती हैं। इसमें Oppo Reno 8T 4G और Oppo Reno 8T 5G वेरिएंट शामिल होंगे। कंपनी की इंडोनेशिया में वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन के लिए एक लैंडिंग पेज दिख रहा है। इन स्मार्टफोन्स के भारत में प्राइस का भी एक टिप्सटर ने खुलासा किया है। इसके अलावा इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। कंपनी ने चीन में पिछले वर्ष Oppo Reno 9 लॉन्च की थी। 

Oppo Reno 8T के बारे में टिप्सटर Mukul Sharma (Twitter: @stufflistings) ने एक ट्वीट में बताया है कि इन स्मार्टफोन्स का प्राइस भारत में 27,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच हो सकता है। कंपनी के लैंडिंग पेज पर इसके 4G मॉडल को मिडनाइट ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर्स में दिखाया गया है। Oppo Reno 8T 5G में मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट के साथ Oppo Glow डिजाइन हो सकता है, जबकि सनसेट ऑरेंज में लेदर फिनिश मिल सकती है। 

इन स्मार्टफोन्स में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और माइक्रोलेंस सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 3D कर्व्ड डिजाइन और 67 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस टिप्सटर का स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट में Snapdragon 695 SoC होने का दावा था। इसके 4G वेरिएंट में MediaTek Helio G99 SoC मिल सकता है। ये स्मार्टफोन्स इंटरनेशनल मार्केट में इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। भारत में इन्हें फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

इस कंपनी के Pad 2 और Oppo Watch 3 के भी जल्द ही देश में लॉन्च होने की संभावना है। ओप्पो ने टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कंपनी की स्मार्टवॉच को चीन में पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। देश में ओप्पो पैड 2 का प्राइस 20,000-25,000 रुपये के बीच हो सकता है, जबकि ओप्पो वॉच 3 के प्राइस का संकेत नहीं मिला है। यह स्मार्टवॉच भारत में एक नए कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकती है। इसके अलावा कंपनी ने पिछले महीने Find N2 और Find N2 Flip को लॉन्च किया था। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाई-एंड प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड है और इसमें 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,520mAh की बैटरी मिलती है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  10. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  11. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »