64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 7 Lite 5G लॉन्‍च, Reno 8 की भी तैयारी!

यह फोन Reno 7Z 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे पिछले महीने थाईलैंड में पेश किया गया था।

64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 7 Lite 5G लॉन्‍च, Reno 8 की भी तैयारी!

Photo Credit: Oppo

इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • खबर है कि यह चीनी कंपनी Oppo Reno 8 पर भी काम कर रही है
  • यह फोन एक नए स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हो सकता है
  • Reno 7 Lite 5G को कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर्स में लाया गया है
विज्ञापन
Oppo Reno 7 Lite 5G स्‍मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है। यह फोन Reno 7Z 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे पिछले महीने थाईलैंड में पेश किया गया था। यह Oppo F21 Pro 5G के जैसा भी है, जिसे हाल ही में इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। Oppo Reno 7 Lite 5G में 20:9 रेश्‍यो वाला एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खबर है कि यह चीनी कंपनी Oppo Reno 8 पर भी काम कर रही है, जो एक नए स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हो सकता है। 
 

Oppo Reno 7 Lite 5G की उपलब्‍धता 

Oppo Reno 7 Lite 5G आने वाले दिनों में सेंट्रल और ईस्‍टर्न यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर्स में आता है। इसे सिर्फ 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। फोन के ऑफ‍िशियल प्राइस का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि Reno 7 Lite 5G भविष्य में यूरोप के अलावा बाकी मार्केट्स में लॉन्च होगा या नहीं।

हाल ही में एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि Oppo Reno 7 Lite 5G की कीमत 8GB + 128GB वैरिएंट के लिए EUR 350 (लगभग 29,100 रुपये) में तय की जाएगी। बात करें Oppo F21 Pro 5G की, तो इसे इंडिया में 8GB + 128GB वैरिएंट में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। 
 

Oppo Reno 7 Lite 5G के स्‍पे‍सिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Oppo Reno 7 Lite 5G फोन एंड्रॉयड पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 20: 9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, एड्रेनो 619 GPU और 8GB LPDDR4x रैम मिलती है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा द‍िया गया है। 

128GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में 4500एमएएच की बैटरी है, जो सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन 173 ग्राम है। 
 

Oppo Reno 8 के अनुमानित‍ स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

चीन के माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक टिपस्टर ने बताया है कि Oppo Reno 8 सीरीज पर काम चल रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 और मीडियाटेक डाइमेंसिटी फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले फोन शामिल होंगे। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा होगा। गौर करने वाली बात यह है कि क्‍वॉलकॉम ने अभी तक स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के बारे में कुछ नहीं बताया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2400x1800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »