4,500mAh बैटरी, 64MP कैमरा, IPX4 रेटिंग के साथ Oppo Reno 8 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 8 Lite 5G डुअल (नैनो) सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11-आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है।

4,500mAh बैटरी, 64MP कैमरा, IPX4 रेटिंग के साथ Oppo Reno 8 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 8 Lite 5G की स्पेन में कीमत 429 यूरो (लगभग 35,700 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है
  • फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Oppo Reno 8 Lite 5G को स्पेन में लॉन्च किया गया है। फोन में 60Hz डिस्प्ले है और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। खास  फीचर्स में इसका 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और आईपी रेटिंग शामिल है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करता है और Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। डिवाइस में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IPX4 रेट किया गया है। 
 

Oppo Reno 8 Lite 5G price, availability

Oppo Reno 8 Lite 5G की स्पेन में कीमत 429 यूरो (लगभग 35,700 रुपये) है। इस कीमत में इसका सिंगल 8GB RAM + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट आता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन ब्लैक और रेनबो कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसे स्पेन में कंपनी के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। भारत समेत दुनिया के दूसरे मार्केट्स में फोन कब लॉन्च होगा, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

फोन को Oppo F21 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है जिसे इसी साल अप्रैल में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 
 

Oppo Reno 8 Lite 5G specifications

Oppo Reno 8 Lite 5G डुअल (नैनो) सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11-आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का AMOLED (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 695 5G चिप है। ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 619 GPU और साथ में 8GB RAM है। एडिशनल इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 13GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ओप्पो रेनो 8 लाइट 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 2 मेगापिक्सल के दो शूटर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। दोनों, रियर और फ्रंट कैमरा नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स से लैस हैं। रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश भी मिलता है और फोन 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, GLONASS, BEIDOU, GALILEO, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। इसके अलावा यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। पावर के लिए डिवाइस में 4,500mAh बैटरी है जो 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IPX4 सर्टिफिकेशन भी दी गई है। फोन के डाइमेंशन 159.8x73.2x 7.5mm और वजन 173 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन2400x1800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »