Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Oppo Reno 7 सीरीज़ के भारत लॉन्च को Oppo द्वारा कंफर्म कर दिया गया है। यह सीरीज़ Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G और Oppo Reno 7SE 5G स्मार्टफोन के साथ चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुकी है, जिसके साथ कुछ स्पेशल एडिशन हेंडसेट्स को भी पेश किया गया था।

Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 5G में मिलेगा स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर
  • Oppo Reno 7 Pro 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200-Max प्रोसेसर से लैस हो सकता
  • चीन में लॉन्च हो चुकी है सीरीज़
विज्ञापन
Oppo Reno 7 सीरीज़ के भारत लॉन्च को Oppo द्वारा कंफर्म कर दिया गया है। यह सीरीज़ Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G और Oppo Reno 7SE 5G स्मार्टफोन के साथ चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुकी है, जिसके साथ कुछ स्पेशल एडिशन हेंडसेट्स को भी पेश किया गया था। पिछले महीने ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हुई थी और अटकलें लगाई जा रही थी कि इस फोन के स्पेसिफिकेशनस चीनी वेरिएंट्स के समान होंगे। ओप्पो रेनो 7 5जी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है और इसका प्रो मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था।

Oppo India ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Oppo Reno 7 सीरीज़ भारत में जल्द लॉन्च की जाएगी और माइक्रोसाइट्स के साथ कंफर्म किया गया है कि यह फोन Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। माइक्रोसाइट के जरिए खुलासा हुआ है कि इस फोन में “World's first Sony IMX709 Ultra-Sensing Sensor” (32 मेगापक्सल) मिलेगा, जिसे ओप्पो के जरिए कस्टमाइज़ किया जाएगा। इसके अलावा, इसमें 1/1.56 इंच “Flagship Sony IMX766 Sensor” (50-मेगापिक्सल) मिलेगा। यह सेंसर Oppo Reno 7 Pro में मिलेंगे। ओप्पो ने ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी टीज़ करना शुरू कर दिया है।

इससे पहले चीनी टेक कंपनी ने टीज़र को ट्वीट करके टेक्सट में लिखा था कि कंपनी “#ThePortraitExpert” को लॉन्च करने वाली है। इस ट्वीट में एक शॉर्ट वीडियो क्लिप भी मौजूद थी, जिसमें “The Portrait Expert is Coming” और “The Most Advanced Reno Camera System Ever” टेक्स्ट दिया गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि ओप्पो रेनो 7 5जी, ओप्पो रेनो 7 एसई 5जी और ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी फोन भारत में लॉन्च होगा।
 

Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G price in India (expected)

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि ओप्पो रेनो 7 5जी फोन की कीमत 28,000 रुपये से 31,000 रुपये के बीच हो हो सकती है। ओप्पो रेनो 7 प्रो 5जी की कीमत 41,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में फोन की भारतीय कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने इस सीरीज़ में लाल रंग के Oppo Reno 7 5G New Year Edition और Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition को लॉन्च किया था। ओप्पो न्यू ईयर एडिशन

ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने इस सीरीज़ में लाल रंग के Oppo Reno 7 5G New Year Edition और Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition को लॉन्च किया था। ओप्पो रेनो 7 5जी न्यू ईयर एडिशन केवल रिडिज़ाइन होगा, जबकि ओप्पो रेनो 7 प्रो लीग ऑफर लैजेंड एडिशन कुछ स्पेशल कॉन्टेंट के साथ आता है, जिसमें Rocket cannon- आकार का बॉक्स, थीम्स और स्पेशल केस के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »