Oppo Reno 4 की तस्वीर से चार रियर कैमरे और 5जी सपोर्ट होने की मिली जानकारी

Oppo Reno 4 की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर Reno 3 की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत लगभग 36,000 रुपये और रेनो 3 प्रो की शुरुआती कीमत लगभग 29,900 रुपये थी।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 12 मई 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 के दो कलर वेरिएंट की मिली झलक
  • ओप्पो रेनो 4 के लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ
  • Oppo Reno 3 Pro भारत में हो चुका है लॉन्च

जल्द ही लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 4

Oppo Reno 4 स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हुई है। लीक हुई इस तस्वीर में न केवल स्मार्टफोन का रियर पैनल दिखा है, बल्कि फोन के नाम की भी झलक नज़र आई है। इसके अलावा, इस वास्तविक तस्वीर में यह भी इशारा मिला है कि ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट से लैस होगा और इसके पिछले हिस्से में 4 रियर कैमरे दिए जाएंगे। आपको बता दें, ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं, Reno 3 Vitality Edition को बाद में फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। ये सभी स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हैं।

टिप्सटर द्वारा वीबो पर साझा की गई वास्तविक तस्वीर में देखा जा सकता है कि Oppo Reno 4 में चार सेंसर पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ स्थित हैं। फोन की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तीन कैमरे वर्टिकली स्थित हैं, जबकि चौथे कैमरे को निचले हिस्से के कैमरे के बगल में जगह दी गई है। वहीं, एलईडी फ्लैश को पहले कैमरे के बगल में जगह दी गई है। स्मार्टफोन का आयताकार डिज़ाइन Reno 3 सीरीज़ की तुलना में अधिक साफ है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से की दायीं तरफ आपको Oppo की ब्रांडिंग भी नज़र आएगी। हालांकि, तस्वीर में यह सब इतना साफ नहीं है। इस तस्वीर से यह भी समझ आता है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इस लाइव तस्वीर में ओप्पो रेनो 4 फोन के दो कलर वेरिएंट भी देखे जा सकते हैं, वो हैं- ब्लैक और व्हाइट।

हालांकि, इस वास्तविक तस्वीर में यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ कब लॉन्च होगी, लेकिन वीबो पोस्ट में यह जरूर कहा गया है कि ओप्पो रेनो 4 सीरीज अब बस लॉन्च होने को ही है। इसके साथ यह भी जानकारी दी गई है कि ओप्पो रेनो 4 फोन में बेहतर नाइट-टाइम कैमरा परफॉर्मेंस दी जाएगी।

 


जैसा कि हमने बताया, ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के फोन 5जी कनेक्टिविटी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुए थे। रेनो 3 और रेनो 3 प्रो फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए थे। केवल रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन भारत में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर के साथ आया था, लेकिन फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद नहीं था। ओप्पो रेनो 4 की कीमत को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर रेनो 3 की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत CNY 3,399 (लगभग 36,000 रुपये) और रेनो 3 प्रो की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 29,900 रुपये) थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 4, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.