Oppo Reno 4 Pro लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और खासियतें

Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं- स्टारी नाइट और सिल्की व्हाइट।

Oppo Reno 4 Pro लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और खासियतें
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है
  • Oppo Reno 4 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • Oppo Reno 4 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन कंपनी के Oppo Reno 3 Pro का अपग्रेड है जिसे मार्च महीने में होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 4 प्रो में कंपनी की अपनी 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। Oppo ने ओप्पो रेनो 4 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में जून महीने में लॉन्च किया था। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन बेहद ही अलग हैं। चीनी वेरिएंट में कंपनी ने तीन रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया है।
 

Oppo Reno 4 Pro price in India, launch offers

Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं- स्टारी नाइट और सिल्की व्हाइट। इसकी बिक्री भारत में 5 अगस्त से शुरू होगी। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर उपलब्ध होगा।

Oppo Reno 4 Pro के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। Oppo ने ऐलान किया है कि ओप्पो रेनो 4 प्रो के 1,000 अनोखे गिफ्ट बॉक्स प्री-ऑर्डर में उपलब्ध होंगे।

याद रहे कि ओप्पो रेनो 4 प्रो के चीनी वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 3,799 (करीब 40,600 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। इस फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,299 (करीब 46,000 रुपये) का है।
 

Oppo Reno 4 Pro specifications, features

डुअल-सिम Oppo Reno 4 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में मल्टी कूलिंग सिस्टम है जो ग्रेफाइट ट्यूब, ग्रेफाइट शीट और कॉपर फॉयल का इस्तेमाल कर फोन की गर्मी कम करता है।
 
oppo

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 4 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एफ/ 1.7 लेंस के साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शूटर है और दूसरा मोनो शूटर। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेल्फी कैमरा है।

Oppo ने फोन में एआई कलर पोर्ट्रेट, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे कैमरा फीचर दिए हैं।

Oppo Reno 4 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। य़ह 65W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड पहले से इंस्टॉल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredibly slim and light
  • 65W fast charging
  • Crisp AMOLED display
  • Solid battery life
  • Decent selfie camera
  • कमियां
  • Average rear cameras
  • Underpowered SoC, for the price
  • Expensive
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »