Oppo Reno 3A में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर

Oppo Reno 3A के कथित स्पेसिफिकेशन को प्राइसबाबा ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर साझा किया है। हालांकि, रिपोर्ट में ओप्पो रेनो 3ए के लॉन्च की तारीख और कीमत का कोई ज़िक्र नहीं है।

Oppo Reno 3A में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3ए में 6 जीबी रैम दिए जाने का दावा
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है
  • ओप्पो रेनो 3ए की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
विज्ञापन
अब Oppo Reno 3A सुर्खियों में है। यह चीनी कंपनी Oppo का अगला हैंडसेट हो सकता है। याद रहे कि ओप्पो ने मार्च महीने में Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनके 5जी वेरिएंट चीनी मार्केट में पेश किए गए थे। अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज़ के एक और हैंडसेट पर काम कर रही है जिसका नाम Oppo Reno 3A होगा। लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस फोन के बारे में एक रिपोर्ट के दावा किया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4,025 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी है।

Oppo Reno 3A के कथित स्पेसिफिकेशन को प्राइसबाबा ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर साझा किया है। हालांकि, रिपोर्ट में ओप्पो रेनो 3ए के लॉन्च की तारीख और कीमत का कोई ज़िक्र नहीं है।

याद रहे कि Oppo Reno 3 Pro के 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,990 रुपये है। जबकि इसका 5G वेरिएंट चीन में CNY 3,999 (करीब 41,300 रुपये) में मिलता है। Oppo Reno 3 5G की कीमत CNY 3,399 (करीब 34,000 रुपये) से शुरू होती है। हालांकि, इसके 4जी वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
 

Oppo Reno 3A specifications (expected)

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Reno 3A एंड्रॉयड पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ।

हैंडसेट में ओप्पो रेनो 3ए में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। बात कैमरा सेटअप की करें तो इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स हैं। इन्हें वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। जानकारी दी गई है कि फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ओप्पो रेनो 3ए की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और बैटरी 4,025 एमएएच की है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अतिरिक्त एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो रेनो 3ए का डाइमेंशन 161x74x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है। Oppo ने अभी तक स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 3, Oppo Reno 3A, Oppo Reno 3A specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »