Oppo Reno 3 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo Reno 3 Pro की कीमत की अब-तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत चीनी फोन की कीमत के आसपास ही होगी।

Oppo Reno 3 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo Reno 3 Pro होगा डुअल सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल सेल्फी होल-पंच डिस्प्ले होगा
  • 4जी सपोर्ट के साथ आएगा Oppo Reno 3 Pro
  • Oppo Reno 3 Pro को 'अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड' के साथ भी लिस्ट किया गया
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro आज भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके बारे में 44 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होने का दावा है। अब तक ज़ारी हुए टीज़र की मानें तो ओप्पो रेनो 3 प्रो में 2 सेल्फी कैमरे और पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए जाएंगे। ओप्पो रेनो 3 प्रो का भारतीय वेरिएंट पिछले साल लॉन्च हुए चीनी वेरिएंट से अलग होगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, वहीं चीन में लॉन्च हुआ मॉडल 48 मेगापिक्सल का था। लॉन्च से पहले ही कपंनी ने फोन के काफी फीचर्स से पर्दा उठाया है, इसके अलावा कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक में सामने आ चुके हैं।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo की मानें, तो दिल्ली में आयोजित एक प्रेस इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार 12.30 शुरू होगा और इस इवेंट को Oppo के यूट्यूब और दूसरे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
 

Oppo Reno 3 Pro price in India (rumoured)

Oppo Reno 3 Pro की कीमत की अब-तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत चीनी फोन की कीमत के आसपास ही  होगी। याद दिला दें, ओप्पो रेनो 3 प्रो के 8 जीबी+128 जीबी मॉडल की कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग 40,000 रुपये) है, वहीं इसके 12 जीबी+ 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 45,000 रुपये) है। फोन की सेल अमेज़न, फ्लिपकार्ट और कई ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होने की उम्मीद है। ओप्पो रेनो 3 प्रो फोन ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंगों के विकल्प में आएगा।
 

Oppo Reno 3 Pro specifications, features (teased)

रेंडर्स (ग्राफिक्स द्वारा बनाई तस्वीरें) की मानें तो ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल सेल्फी होल-पंच डिस्प्ले होगा, जो स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ होगा। वहीं, क्वाड रियर कैमरा सेटअप पिछले हिस्से के बायीं तरफ वर्टिकली स्थित है। भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि चीनी वेरिएंट 5जी हैंडसेट है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। यहां पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया जाएगा। ओप्पो रेनो 3 प्रो को 'अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड' के साथ भी लिस्ट किया गया है। यानी कैमरा कई शॉर्ट्स लेने के बाद आपको एक आदर्श तस्वीर देगा।

अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च के उन सभी फीचर्स से भी पर्दा उठ जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »