Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Oppo Reno 2 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 2 से संबंधित कई लीक सामने आ रहे हैं। जानें स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Photo Credit: JD.com

Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 2 होगा स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस
  • ओप्पो रेनो 2 में हो सकता है 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले
  • ओप्पो रेनो 2 के डिज़ाइन की मिली झलक
विज्ञापन
Oppo Reno 2 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 2 से संबंधित कई लीक सामने आ रहे हैं। चीनी रिटेलर JD.com ने ओप्पो रेनो 2 को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया है, लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को देखने से यह तो स्पष्ट है कि हैंडसेट दिखने में Oppo Reno 10X Zoom Edition जैसा है, याद करा दें कि ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एडिशन को इस साल मई में लॉन्च किया गया था।

आधिकारिक लॉन्च से पहले जेडी डॉट कॉम से सामने आए लेटेस्ट लीक से ओप्पो रेनो 2 के प्रेस शॉट्स सामने आए गए हैं। इसके अलावा ओप्पो रेनो 2 के कलर वेरिएंट के नाम का भी पता चल गया है। लीक से पता चला है कि ओप्पो रेनो 2 के तीन कलर वेरिएंट हैं, एक मिस्ट पाउडर, दूसरा डीप सी नाइट लाइट और तीसरा हार्ट ऑफ द सी।
 

Oppo Reno 2 specifications

लीक से इस बात की पुष्टि होती है कि ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का एमोलेड नॉच-लेस डिस्प्ले होगा जिसक आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। टीना से लीक हुई जानकारी से पहले इस बात का पता चला था कि ओप्पो रेनो 2 फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।

JD.com लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। हालांकि, नए लीक से प्रोसेसर के बारे में पता नहीं चला है लेकिन ओप्पो पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि ओप्पो रेनो 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा लेटेस्ट लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में गेम बूस्ट 2.0 है, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि ओप्पो का यह आगामी फोन गेम बूस्ट 3.0 के साथ उतारा जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth performance
  • Decent battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Voices on calls sound hollow
  • Bloatware and spammy notifications
  • Slightly expensive
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 2, oppo reno 2 price in india
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »