Oppo Reno 2 के वीडियो टीज़र्स से मिली अहम जानकारी

टीज़र्स से पता चलता है कि Oppo Reno 2 ओसियन हार्ट और मिस्टी पाउडर रंग में मिलेगा।

Oppo Reno 2 के वीडियो टीज़र्स से मिली अहम जानकारी

Oppo Reno 2 Video Teasers

ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन के साथ नॉयज कैसलिंग हेडफोन्स भी हो सकते हैं लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 2 में 6.55 इंच का एमोलेड पनोरमिक नॉच लेस डिस्प्ले है
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होंगे Oppo Reno 2 में
विज्ञापन
Oppo Reno 2 को भारत में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक टीज़र्स ज़ारी किए जाने का सिलसिला जारी है। ओप्पो के आधिकारिक पेज पर ओप्पो रेनो 2 फोन के लॉन्च से संबंधित कई वीडियो टीज़र्स पोस्ट किए गए हैं। टीज़र्स से फोन के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। इसके साथ कंपनी नॉयज कैंसलिंग हेडफोन्स भी लॉन्च करेगी। फोन को चीनी मार्केट में 10 सितंबर को पेश किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक किए हैं।

कंपनी के आधिकारिक वीबो पेज पर हैंडसेट से संबंधित कई वीडियो टीज़र ज़ारी किए गए हैं। ज्यादातर टीज़र्स हैंडसेट के लॉन्च के अलावा कोई और जानकारी नहीं देते हैं। हालांकि, कुछ टीज़र्स में फोन से संबंधित कई अहम जानकारियां मौज़ूद हैं। उदाहरण के तौर पर, एक टीज़र्स से पता चलता है कि ओप्पो रेनो 2 ओसियन हार्ट और मिस्टी पाउडर रंग में मिलेगा।

एक और टीज़र है जिससे पता चलता है कि कंपनी ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन के साथ नॉयज कैसलिंग हेडफोन्स को लॉन्च करेगी। टीज़र्स से भी यह पता चलता है कि ओप्पो रेनो 2 को चीनी मार्केट में 10 सितंबर को लाया जाएगा, जबकि भारत में इसे 28 अगस्त को ही लॉन्च किया जाना है।
 

Oppo Reno 2 specifications

ओप्पो रेनो 2 में 6.55 इंच का एमोलेड पनोरमिक नॉच लेस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 8  जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह VOOC Flash Charge 3.0 को सपोर्ट करेगी। यह कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी के साथ आएगा। इसमें गेमिंग के लिए गेम बूस्ट 3.0, गेम असिस्टेंट और एचडीआर10 गेमिंग जैसे फीचर होंगे।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, रेनो 2 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इममें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए जगह होगी। हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर होगा। टीना लिस्टिंग से फोन में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे का भी पता चला है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth performance
  • Decent battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Voices on calls sound hollow
  • Bloatware and spammy notifications
  • Slightly expensive
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 2, Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »