Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 

Oppo Reno 16 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2026 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है
  • Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है

इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 16 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Reno 15 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने चीन में पेश किया जाएगा। Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। 

Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है। Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 FS 5G को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और Adreno 710 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कैमरा 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.