Oppo Reno 15 Pro Max की टक्कर OnePlus 15 और Vivo X300 से हो रही है। Oppo Reno 15 Pro Max के 12GB/512 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 24,990 (लगभग 71,500 रुपये) रुपये है। जबकि OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये है।
Oppo Reno 15 Pro, और Oppo Reno 15 Pro Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का Reno 15 Pro एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में आता है जिसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Reno 15 Pro Max में ज्यादा बड़ा 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं।
इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच और Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 हो सकता है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है।
इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।