OPPO Reno 13 Pro स्मार्टफोन तीन 50MP कैमरे, 5800mAh बैटरी के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro के भारत में चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno 13 Pro को BIS पर लिस्टेड देखा गया है
  • फोन को Reno 13 के साथ पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है
  • फोन 50MP + 8MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट शूटर से है लैस

Oppo Reno 13 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Oppo

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro मॉडल्स को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और अब ये मॉडल्स भारत सहित ग्लोबल मार्केट में कदम रखने के लिए तैयार प्रतीत होते हैं। लॉन्च से पहले इनमें से Pro मॉडल को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसके अब भारत के लिए पूरी तरह से तैयार होने का इशारा है। Reno 13 Pro को चीन में 6.83 इंच के क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन के भारत में भी चीन के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है।

माईस्मार्टप्राइस ने OPPO Reno 13 Pro को BIS पर लिस्टेड देखा है। लिस्टिंग में इसे मॉडल नंबर CPH2697 के साथ देखा जा सकता है। यूं तो लिस्टिंग इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं करती है, लेकिन यह साफ करती कि OPPO Reno 13 Pro भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज में एक वेनिला मॉडल भी है, जिसके भारत में लॉन्च होने की पूरी संभावना है।
Advertisement

OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro के भारत में चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि Reno 13 Pro को देश में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड OLED कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा, जो 2800 x 1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करेगी। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसमें Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। चीन में Reno 13 Pro को 12GB / 16GB LPDDR5X रैम और 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में पेश किया गया है। फिलहाल देखना होगा कि भारत में इसे कितने वेरिएंट्स मिलते हैं। फोन Android 14-बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी मिलती है।
Advertisement

Reno13 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इसकी मोटाई 7.55mm और वजन 197 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good camera performance
  • Decent battery life
  • IP66, IP68, and IP69 ratings
  • Bad
  • Bloatware
  • Outdoor brightness isn't the best compared to the competition
  • Wide-angle could have been better
  • Overheats with intensive usage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.