• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 11 सीरीज की ढाई लाख यूनिट्स 1 हफ्ते में प्री बुक, 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन्स का गजब क्रेज

Oppo Reno 11 सीरीज की ढाई लाख यूनिट्स 1 हफ्ते में प्री-बुक, 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन्स का गजब क्रेज

Oppo Reno 11 सीरीज में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Oppo Reno 11 सीरीज की ढाई लाख यूनिट्स 1 हफ्ते में प्री-बुक, 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन्स का गजब क्रेज

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11 में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Oppo Reno 11 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट मिल सकता है
  • Oppo Reno 11 सीरीज में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 11 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू किया था। अब चीन में Oppo Reno 11 सीरीज के प्री-रिजर्वेशन शुरू होने के करीब एक हफ्ते के अंदर 2,50,000 से ज्यादा यूनिट्स बुक हो गई है। खास बात यह है कि 1,00,000 से ज्यादा बुकिंग शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही हुईं थी। नए स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग 14 नवंबर से शुरू हुई थी। यहां हम आपको Oppo Reno 11 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मायड्राइवर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 11 सीरीज ने अब Oppo Mall प्लेटफॉर्म पर 220,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की हैं। साथ ही ओप्पो के ऑफिशियल JD.com स्टोर के जरिए 30 हजार बुकिंग हुई हैं। आपको बता दें कि इन डाटा में TMall और Pinduoduo जैसे अन्य प्लेटफार्म्स पर की गई प्री-बुकिंग शामिल नहीं है। Oppo Reno 11 सीरीज 23 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। उसी दिन Nubia और Honor भी अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश करने वाले हैं।


Oppo Reno 11 सीरीज के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


लीक से पता चलता है कि Oppo Reno 11 सीरीज में दो मॉडल मानक Oppo Reno 11 और प्रीमियम Oppo Reno 11 Pro शामिल होंगे। प्रोसेसर की बात करें तो ऐसी संभावना है कि Oppo Reno 11 में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 चिपसेट और Oppo Reno 11 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं रियर में 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सनल सोनी IMX709 2x टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। वहीं Oppo Reno 11 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि Oppo Reno 11 में सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। इसी तरह दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओप्पो के ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की उम्मीद है। Oppo Reno 11 की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जबकि Oppo Reno 11 Pro की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »