Oppo Reno 11, Reno 11 Pro की 1 दिन में बुक हुईं 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Oppo Reno 11 सीरीज स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेंगे।

Oppo Reno 11, Reno 11 Pro की 1 दिन में बुक हुईं 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
  • Oppo Reno 11 Pro में 80W चार्जिंग स्पीड मिलेगी।
  • Oppo Reno 11 में 67W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
विज्ञापन
Oppo ने Oppo Reno 11 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। हालांकि, स्मार्टफोन की बुकिंग कल ही शुरू हो गई थी। एक दिन के अंदर फोन ग्राहकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हो गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने फोन रिजर्व किए हैं। यहां हम आपको Oppo Reno 11 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MyDrivers ने बताया कि 82 हजार से ज्यादा लोगों ने Oppo Mall और JD में Oppo Reno 11 सीरीज को रिजर्व किया था। Oppo Mall पर 52,000 से ज्यादा और JD के लिए 32,000 के करीब थी। कुल संख्या अब 1 लाख से ज्यादा हो गई है। यह खबर लिखे जाने तक Oppo Mall पर यह संख्या लगभग 68,000 थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्मार्टफोन TMall और Pinduoduo पर भी रिजर्व के लिए उपलब्ध हैं। हमारे पास इन प्लेटफॉर्म्स का डाटा नहीं है।

इस प्रकार रियल डाटा 1 लाख से काफी ज्यादा हो सकता है। इन प्रोडक्ट की लोकप्रियता काफी हो गई है। लीक के अनुसार,Oppo Reno 11 सीरीज में नॉर्मल और प्रो मॉडल शामिल होंगे। नॉर्मल मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8200 और प्रो मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट मिलेंगे।


Oppo Reno 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं रियर में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 2x टेलीफोटो शूटर मिलेंगे। हालांकि इनके प्राइमरी कैमरे अलग होंगे। प्रो मॉडल में सोनी LYT-600 सेंसर की तुलना में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेंगे। चार्जिंग स्पीड की बात की जाए तो Reno 11 Pro में 80W चार्जिंग स्पीड मिलेगी, वहीं Reno 11 में 67W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »