Oppo Reno 10x Zoom एफसी बार्सिलोना एडिशन हुआ लॉन्च

Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition: ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एफसी बार्सिलोना एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें ओप्पो ब्रांड के इस नए एडिशन के बारे में।

Oppo Reno 10x Zoom एफसी बार्सिलोना एडिशन हुआ लॉन्च

Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition हुआ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition की यूरोप में कीमत 899 यूरो
  • 26 जुलाई से चीन, स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड में मिलेगा
  • 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया
विज्ञापन
Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition को लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एफसी बार्सिलोना एडिशन के पिछले हिस्से पर ब्लू और रेड कलर स्कीम का इस्तेमाल हुआ है। फोन में एफसी बार्सिलोना थीम प्री-इंस्टॉल है और साथ ही समान थीम केस भी मिलेगा। रिटेल बॉक्स में नए डिजाइन का चार्जिंग केबल और ईयरबड्स भी मिलेंगे। आइए अब आपको ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एफसी बार्सिलोना एडिशन की कीमत, सेल की तारीख और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition की कीमत, सेल की तारीख

चीनी मार्केट में ओप्पो रेनो 10x ज़ूम एफसी बार्सिलोना एडिशन की कीमत 4,799 चीनी युआन (लगभग 47,900 रुपये) है। 22 जुलाई से चीन में कंपनी की वेबसाइट पर यह रिर्जेवेशन के लिए उपलब्ध होगा। चीन में फोन की बिक्री 26 जुलाई से शुरू होगी और इसका केवल एक ही वेरिएंट मिलेगा जो 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। यह स्पेन, फ्रांस, नीदरलैंड और यूरोप के अन्य हिस्सों में 26 जुलाई से मिलने लगेगा और इसकी कीमत 899 यूरो (लगभग 69,200 रुपये) तय की गई है।
 

Oppo Reno 10x Zoom FC Barcelona Edition specifications

ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एफसी बार्सिलोना एडिशन के स्पेसिफिकेशन ओप्पो रेनो ओप्पो रेनो 10X ज़ूम के समान हैं। केवल इस नए एडिशन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसमें 6.6 इंच का पनोरमिक एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 10x Zoom Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। एक एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर को जगह मिली है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस टॉप पर है। साथ में सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। हैंडसेट नॉयज़ रिडक्शन, एचडीआर सपोर्ट और एआई आधारित नाइट पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।

सेल्फी के लिए फोन में साइड स्विंग कैमरा मॉड्यूल है। यह मात्र 0.8 सेकेंड में खुलता है। इसे 200,000 बार टेस्ट किया गया है। फोन में पांच पोर्ट्रेट मोड हैं। Oppo Reno 10x Zoom Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 4,065 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4065 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »