ओप्पो आर9एस स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च

ओप्पो आर9एस स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो स्थानीय मार्केट में जल्द ही आर9एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी 19 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में ओप्पो आर9एस को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ओप्पो आर9 और ओप्पो आर9 प्लस की तरह इस हैंडसेट की भी सबसे अहम खासियत कैमरा होगी।

पता चला है कि इस स्मार्टफोन का कैमरा सोनी के आईएमएक्स398 सेंसर पर आधारित होगा। जीएसएमएरिना ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे। कैमरे में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर भी होगा।

मज़ेदार बात यह है कि चीन में इस हैंडसेट के टेलीविजन विज्ञापन पहले से दिखाए जा रहे हैं। टेलीविज़न विज्ञापन में ओप्पो आर9एस प्लस की भी झलक देखने को मिलती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन का ज़िक्र मीडिया इनवाइट में नहीं है। संभव है कि कंपनी इसे बाद में लॉन्च करे।

याद रहे कि ओप्पो ने भारत में हाल ही में अपने एफ1एस का दिवाली एडिशन लॉन्च किया था। नया ओप्पो एफ1एस स्पेशल दिवाली पैकेजिंग के साथ आता है। ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन के रियर हिस्से पर अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता ऋतिक रोशन के हस्ताक्षर मौजूद होंगे। फोन में दिवाली आधारित नई थीम व आइकन दिए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo R9S launch, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »