ओप्पो आर9, आर9 प्लस स्मार्टफोन 5 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 19:00 IST
ओप्पो इंडिया 5 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने अपने 'कैमरा फोन लॉन्च' इवेंट लिए मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस इवेंट में अपने आर9 और आर9 प्लस हैंडसेट लॉन्च किए जाएंगे। चीन की इस कंपनी ने अपने फेसबुक और ट्विटर प्रोफाइल पर 'सेल्फी एक्सपर्ट' हैंडसेट का टीज़र भी जारी कर दिया है।

एक ट्वीट में ओप्पो मोबाइल इंडिया ने लिखा, "द मोस्ट डैज़लिंग एंड आई-कैचिंग फिनिश, डेट मेक हेड्स टर्न। कमिंग सून!" एक और ट्वीट में लिखा था, ''एक फोन जो आपको पहचान लेगा। जल्द आ रहा है!"

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इसी इवेंट में दोनों ही फोन लॉन्च करेगी। इसके लिए हमें 5 अप्रैल का इंतज़ार करना होगा।

याद दिला दें कि ओप्पो ने इस महीने ही चीन में अपने कैमरा केंद्रित आर9 और आर9 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ओप्पो आर9 और ओप्पो आर9 प्लस की कीमत क्रमशः 2,799 (करीब 29,000 रुपये) और 3,299 (करीब 34,000 रुपये) चीनी युआन है।

ओप्पो आर9 और आर9 प्लस 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हैं। ओप्पो आर9 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। आर9 प्लस सोनी के आईएमएक्स298 सीएमओएस सेंसर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आएंगे।
Advertisement

दोनों ही डिवाइस दिखने में एक जैसे हैं। इनमें डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद हैं। दावा किया गया है कि इनका इस्तेमाल करके हैंडसेट को 0.2 सेकेंड में अनलॉक करना संभव होगा। ओप्पो आर9 और आर9 प्लस में मुख्य अंतर स्क्रीन के साइज का है। आर9 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जबकि आर9 प्लस में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले।

ओप्पो आर9 में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 (एमटी6755) प्रोसेसर दिया गया है जबकि ओप्पो आर9 प्लस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 (एमएसएम8976) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही हैंडसेट 4 जीबी के रैम से लैस होंगे। स्मार्टफोन कलरओएस 3.0 पर चलेंगे जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।
Advertisement

ओप्पो आर9 का सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा जबकि ओप्पो आर9 प्लस के 64 और 128 जीबी वेरिएंट मिलेंगे। आर9 और आर9 प्लस को पावर देने का काम करेगी 2850 और 4120 एमएएच की बैटरी। दोनों ही हैंडसेट डुअल-सिम सपोर्ट करते हैं। इनमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिए गए हैं। इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.