Oppo R19 या Oppo F11 के बारे में जानकारी लीक, पॉप-सेल्फी कैमरे की मिली झलक

जानकारी मिली है कि Oppo एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Vivo Nex सीरीज़ की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा।

Oppo R19 या Oppo F11 के बारे में जानकारी लीक, पॉप-सेल्फी कैमरे की मिली झलक

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

ख़ास बातें
  • Oppo R19 या Oppo F11 में होगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Oppo R19 को मार्च में पेश किए जाने की उम्मीद है
  • Vivo Nex में पहली बार मिली थी पॉप-अप सेल्फी कैमरे की झलक
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Oppo एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Vivo Nex सीरीज़ की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा। एक लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि ओप्पो का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे, डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ColorOS 6.0 पर चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस Oppo Phone को Oppo R19 या Oppo F11 के नाम से लाया जा सकता है। इन तस्वीरों में फोन का अगला और पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है जिससे डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर इन तस्वीरों को साझा किया है। फोटो से पता चलता है कि फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी कैमरा फोन के टॉप पर किनारे में है। लेकिन यह मध्य से निकलता है। याद रहे कि Vivo Nex में सेल्फी कैमरा बायीं तरफ से बाहर आता है। इस डिज़ाइन के कारण ओप्पो के इस डिवाइस के फ्रंट में सिर्फ डिस्प्ले है। निचले हिस्से पर बेहद ही पतला चिन है।

फोन में ग्लॉसी रिफ्लेक्टिव बैक पैनल है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसी के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। सिम ट्रे भी बाहर निकालकर रखा गया है। लगता है कि यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। टिप्सटर का दावा है कि इस फोन को Oppo R19 या Oppo F11 के नाम से जाना जा सकता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि ये तस्वीरें Oppo R19 की हैं। क्योंकि पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने का दावा किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट में ओप्पो आर19 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी बात की गई थी। लेकिन ताज़ा तस्वीरों में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फिलहाल, कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के बारे में कुछ नहीं बताया है। Oppo R19 को मार्च में पेश किए जाने की उम्मीद है। वैसे, हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo R19, Oppo F11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »